लखनऊ : आज सोमवार को यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से 5 कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन इजराइल के एक सरकारी प्रतिनिधमंडल भेंट करने पहुंचे। इस वार्ता में इजराइल के राजदूत ने जल्द ही मुख्यमंत्री योगी की अभूतपूर्व विजय पर उन्हें शुभकामनाएं दी है और साथ ही मुख्यमंत्री जी ने गिलोन का आभार व्यक्त किया। राजदूत नाओर गिलोन ने इस वार्तालाप में कहा कि इजराइल और भारत के बीच मजबूत सामरिक संबंध हैं। उत्तर प्रदेश के साथ हम कई क्षेत्रों में अच्छे सहयोगी की भूमिका में हैं। निकट भविष्य में इजरायल रक्षा, पुलिस आधुनिकीकरण, कृषि आधुनिकीकरण, किसानों को पानी के बेहतर उपयोग, बुंदेलखंड में पेयजल उपलब्धता और रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश को सहयोग देंगें।
क्या बोले यूपी सीएम –
इस मौके पर यूपी मुखिया योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इजराइल के राजदूत के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आई टीम का हार्दिक स्वागत है। भारत और इजराइल के द्विपक्षीय संबंध मजबूत हो रहे हैं ये एक अच्छी बात है। दोनों देशों के बीच 30 वर्ष से मजबूत संबंध हैं, साथ ही सीएम ने ये भी कहा कि हमारी योजना हॉर्टिकल्चर और सब्जी उत्पादन क्षेत्र में नए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की है। इस कार्य में भी हमें इजराइल से से सहायता मिलेगी। साथ ही आज हुई इस मुलाक़ात में ये भी चर्चा हुई कि इजराइल की सरकार उत्तर प्रदेश सरकार के साथ मिलकर किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि एवं सिंचाई के क्षेत्र में, पेजजल की बेहतर उपलब्धता और जल संरक्षण के क्षेत्र में जो कार्य कर रहे हैं , उसे आगे बढ़ाएंगे।

