बारिश का क़हर मैच पर,रद्द होने के आसार

लखनऊ : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। वहीं टॉस 1 बजे किया जाएगा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के बाद शिखर धवन की अगुवाई में टीम इंडिया वनडे सीरीज को भी अपने नाम करना चाहेगी। तो आइए मैच से पहले जानते है कैसी हो सकती दोनों टीमों की प्लेइंग XI और वेदर-पिच रिपोर्ट।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में शिखर धवन की अगुवाई वाली भारतीय टीम वैकल्पिक खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरेगी। रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गजों की गैरमौजूदगी में भारतीय चयनकर्ताओं ने एक नयी टीम का चयन किया जिसमें मुकेश कुमार और रजत पाटीदार जैसे नवोदित खिलाड़ी शामिल है। इसके साथ ही राहुल त्रिपाठी को एकदिवसीय में पदार्पण का मौका मिल सकता है। इस टीम में टी20 विश्व कप के कुछ रिजर्व खिलाड़ी भी शामिल हैं।