तीन दिन भारी बारिश,562 सड़कें बंद 

हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी है बीते दिनरविवार को दिनभर मौसम शुष्क बना रहा। राजधानी शिमला में बादल छाए मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सोमवार का येलो अलर्ट जारी किया है। 22 से 24 अगस्त तक भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। भूस्खलन की भी चेतावनी जारी हुई है। नेशनल हाईवे 305 कुल्लू-मनाली के अलावा प्रदेश भर में 562 सड़कें यातायात के लिए बाधित हैं। शिमला के समरहिल के शिव बावड़ी क्षेत्र में सातवें दिन भी मलबे में दबे लापता लोगों को खोजने का अभियान जारी रहा। तीन लोगों का अभी पता नहीं चला है। प्रदेश में रविवार को 25 मकान ढहे हैं। 205 पेयजल स्कीमें अभी भी ठप होने से कई क्षेत्रों के लोगों को पानी नहीं मिल रहा।हिमाचल में 200 बिजली ट्रांसफार्मर अभी भी बंद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *