सूबे की जेल में बंद कैदियों को और अधिक पौष्टिक और स्वादिष्ट खाना देने की तैयारियां हो रही हैं। अब बंदियों को रोटी, दाल और सब्जी के अलावा देशी घी व सलाद भी दिया जाएगा। वहीं सुबह की जगह शाम को भी एक प्याली चाय भी परोसी जाएगी। अब तक बंदियों के लिए यह सभी खाने में शामिल नहीं था। इस व्यवस्था को लागू करने के लिए सभी जेलों को आदेश जारी किए हैं।
शासन की तरफ से पुराने मैनुअल को बदलकर नया मैनुअल बनाया गया है। इसमें जेलों में सुधार के लिए तमाम प्रयास हो रहे हैं। जेलों में बंदियों को मिलने वाले खाने व नाश्ते की व्यवस्था को और भी बेहतर बनाने की तैयारी हो रही है। इसके लिए शासन की तरफ से जेलों में सर्दी के मौसम में खाने और नाश्ते का नया मेन्यू तैयार हो रहा है।

