उमेश पाल हत्याकांड में कई महीनों के बाद माफिया अतीक अहमद के कुनबे के मकान पर फिर बुलडोजर गरजा है। यह कार्रवाई माफिया अतीक अहमद के भाई खालिज अजीम उर्फ अशरफ की पत्नी के मकान पर हुई है। पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में स्थित इस मकान को पीडीए ने पहले ही कुर्क कर दिया था। कई बुलडोजर और पोकलैन मशीन से मकान को ढहा दिया गया है। माना जा रहा है कि उमेश पाल हत्याकांड मामले में फरार चल रहे अन्य नामजद आरोपियों के घर पर जल्द ही बुलडोजर चल सकता है। अकबरपुर में हुई इस कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में अधिकारियों के साथ कई थानों की फोर्स और पीएसी तैनात रही। पैतृक मकान ढहाए जाने के बाद जैनब काफी दिनाें तक हटवा गांव स्थित अपने मायके में रही थी। एक साल पहले उसने पूरामुफ्ती के अकबरपुर, सल्लाहपुर स्थित वक्फ संपत्ति पर बने एक मकान को अपना ठिकाना बना लिया था।
Related Posts
केरल के 10 बांधों में ऑरेंज अलर्ट जारी,20 से अधिक राज्यों में भारी वर्षा की आशंका
यूँ तो दो दिन से देश के कई राज्यों के शहरों में भारी बारिश हो रही है। जिसके कारण केरल…
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने की पत्रकारवार्ता…क्या बोले -पढ़े !
कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आगामी लोकसभा में कांग्रेस की पांच गारंटी है। उन्होंने…
अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत, 104 दिन बाद जेल से आएंगे बाहर
सुप्रीम कोर्ट से आबकारी नीति घोटाले मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिल चुकी है। सुप्रीम कोर्ट…