काबुल में बड़ा बम धमाका,20 लोगों की मौत

आज सोमवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बड़ा बम धमाका हुआ है। यह धमाका रूसी दूतावास के पास किया गया है। स्थानीय मीडिया के हवाले से सामने आई खबरों के अनुसार, हमले में 20 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। मृतकों में दो रूसी राजनयिक भी मौजूद हैं

दो अगस्त को हेरात में भी धमाका हुआ था- 

इससे पहले दो अगस्त को हेरात प्रांत की भीड़भाड़ वाली गुजरगाह मस्जिद में शुक्रवार की नमाज के दौरान धमाका हुआ था। इस विस्फोट में प्रमुख मौलवी मुजीब उल-रहमान अंसारी व उसके सुरक्षा गार्डों समेत 18 लोगों की मौत हो गई थी। हेरात के पुलिस प्रवक्ता मेहमूद रसोली ने बताया था कि हमले में 23 लोग बुरी तरह घायल हो गए थे। आईएस अब भी हमले जारी रखे हुए है। हालांकि तालिबान इस पर नियंत्रण के प्रयास में जुटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *