दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कथित शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने पीएम आवास पर विरोध प्रदर्शन किया है। जिसके चलते दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी हुई है। शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय की गिरफ्तारी के खिलाफ अरविंद केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट सुनवाई करेगा।
केजरीवाल की याचिका पर HC में सुनवाई होगी कल, हिरासत में कई नेता

