राघव चढ्ढा समेत कई विपक्षी नेताओं के फोन हैक,क्या है पूरा मामला !

नई दिल्ली : माना जाता है कि आईफोन यानी एप्पल के फोन को हैक करना असंभव है । हाल ही में लेकिन चौकाने वाला मामला सामने आया है कि ,विपक्ष के कई नेताओं ने कहा है ,उनके फोन को हैक करने का प्रयास किया गया है।  दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज और आप नेता राघव चड्ढा ने इस साइबर अटैक मैसेज के बारे में बताया है। मंत्री सौरभ भारद्वाज का कहना है कि कई विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया है कि  एप्पल फोन को हैक करने की कोशिश हुई और गंभीर मामला सामने आया। केंद्र सरकार को इस मामले पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। इससे पहले भी सरकार के ऊपर जासूसी के आरोप लग चुके हैं। सामने ये भी आया है कि राघव चड्ढा के मोबाइल पर भी ऐसा ही मैसेज भी आया है।

जिनके पास मेसेज आए हैं उनमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ओएसडी को भी सिक्योरिटी अलर्ट का मैसेज आया है।  वहीं दूसरी तरफ तृणमूल कांग्रेस की महुआ मोइत्रा, शिवसेना (उद्धव गुट) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी, कांग्रेस नेता शशि थरूर और पवन खेड़ा जैसे नेता भी इसमें शामिल हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी केंद्र सरकार पर विपक्षी नेताओं की जासूसी के आरोप लगाए हैं। इससे पहले साल 2019 और 2022 में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *