दिवाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर देगी सरकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता की मंगलवार को लखनऊ के लोकभवन में हुई कैबिनेट बैठक में 21 में से कुल 20 प्रस्तावों को इजाजत दी है। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को दीपावली पर मुफ्त गैस सिलेंडर देने पर हरी झंडी दिखाई। इसके तहत 1 करोड़ 75 लाख 4 हजार 385 लाभार्थियों को फ्री में गैस सिलेंडर दिया जाएगा।

बैठक के बाद वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि सैमसंग इंडिया को मेगा परियोजना के 15 वर्ष में 1751 करोड़ रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसी तरह एलजी इंडिया का 567 करोड़ रुपये निवेश है। उन्हें भी नियमानुसार प्रोत्साहन राशि पहुंचे जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *