अल्लू अर्जुन के घर पर तोड़फोड़ करने वालों को मिली कोर्ट से जमानत

अभिनेता अल्लू अर्जुन के जुबली हिल्स स्थित घर में कल तोड़फोड़ करने वाले छह आरोपियों को जमानत मिल चुकी है। आज सुबह उन्हें हैदराबाद कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। डीसीपी वेस्ट जोन, हैदराबाद के अनुसार कल शाम कुछ लोग प्लेकार्ड लेकर अचानक अल्लू अर्जुन के घर पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। इनमें से एक व्यक्ति ने कंपाउंड पर चढ़कर टमाटर फेंकने शुरू कर दिए। जब सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें दीवार से उतरने को कहा और मना किया, तो उनकी बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद गुस्साए लोग दीवार से नीचे उतरे और सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट की और रैंप पर रखे कुछ फूलों के गमले तोड़ दिए। छह लोगों को हिरासत में लिया गया था, जिन्होंने खुद को उस्मानिया विश्वविद्यालय जाइंट एक्शन कमेटी का हिस्सा बताया था। इस हमले के समय अभिनेता अल्लू अर्जुन अपने घर पर नहीं थे। हमले के बाद अल्लू अर्जुन और उनके बच्चे अल्लू अरहा और अल्लू अयान को घर से निकलते हुए देखा गया। भगदड़ में जान गंवाने वाली 35 वर्षीय महिला रेवती के परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *