भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज हो और उसमें कोई विवाद न हो, ऐसा संभव कैसे है। मोहम्मद सिराज और ट्रेविस हेड के बीच विवाद में ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने भारतीय गेंदबाज को खूब खरी खोटी सुनाई थी। भारत के पूर्व क्रिकेटर्स ने अपने खिलाड़ी का पक्ष लेते हुए ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के दावों को झूठा साबित किया था। अब एक और मामला निकला है कि जिसमें ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने विराट कोहली को निशाने पर लिया है। यह वही ऑस्ट्रेलियाई मीडिया है, जो सीरीज के शुरू होने पर और विराट कोहली के ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर उनकी तारीफ में काफी कुछ लिख रहा था। अब मेलबर्न एयरपोर्ट पर विराट की एक महिला पत्रकार से बहस के बाद ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की एक और शर्मनाक हरकत सामने आई है। ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट के समापन के बाद भारतीय टीम 19 दिसंबर को मेलबर्न पहुंची थी। ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार कोहली की इजाजत के बिना उनके बच्चों की तस्वीर लेने की कोशिश कर रहे थे। कोहली अपने निजी जीवन को सुर्खियों से दूर रखना पसंद करते हैं। उनके परिवार के सदस्यों को मीडिया द्वारा कैप्चर किए जाने से खुश नहीं थे। हवाई अड्डे पर ऑस्ट्रेलियाई पत्रकारों को उन्हें और उनके बच्चों को कैमरे में कैद करते देख कोहली गुस्सा हो गए थे।
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की शर्मनाक हरकत, कोहली के लिए ऐसा शब्द किया इस्तेमाल

