टिहरी : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन उत्तराखंड में मौजूद है। सभी जानतें है कि वो नैनीताल के सुप्रसिद्ध स्कूल में पढ़े हैं। मीडिया ख़बरों की मानें तो अभी कुछ दिन वो यही रहेंगें। अभी वो एक टिहरी के होटल में हैं। अधिक जानकारी के अनुसार,अमिताभ बच्चन शुक्रवार को जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे जहाँ से वो सुबह 10 बजे करीब चार्टर प्लेन से सीधे टिहरी गए। बताया जा रहा है कि वो शूटिंग के लिए अमिताभ बच्चन टिहरी पहुंचे हैं। जहाँ सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रही है। प्रशंसक पास तो नहीं आ सके लेकिन दूर से फोटो खींचते नज़र आए।
उत्तराखंड में महानायक अमिताभ बच्चन,जानिए कहा है मौजूद ?

