दिल्ली प्रवास पर सीेएम धामी,पीएम मोदी से होगी बैठक

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तीन दिन नई दिल्ली के दौरे पर हैं। वो इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य केंद्रीय मंत्रियों से मिलेंगे। वह राष्ट्रपति चुनाव के लिए 24 जून को एनडीए उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू के नामांकन में भी मौजूद रहेंगें। इसके अलावा मुख्यमंत्री बीते दिन बुधवार शाम करीब आठ बजे नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली पहुंचने के बाद अब उनका आज बृहस्पतिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात का कार्यक्रम है।खबरों की मानें तो, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं। केंद्रीय मंत्रियों से भी समय लिया गया है,इससे राज्य को सालाना 5000 करोड़ रुपये राजस्व का नुकसान होगा। इस महीने के आखिर में तय जीएसटी काउंसिल की बैठक से पहले मुख्यमंत्री इस मसले को केंद्र सरकार के समक्ष उठा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *