उत्तराखंड में बारिश के बाद विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के चलते सड़कें अवरुद्ध हो रही हैं। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में सड़कों के बंद होने का सिलसिला जारी है। रविवार देर शाम तक प्रदेश में 11 राजमार्ग समेत कुल 126 सड़कें बंद रहीं। चारधाम यात्रा भी प्रभावित हुई है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने जिलों को अलर्ट के निर्देश दिए हैं।
रविवार को बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग लांबगड़ और खचड़ा नाला के पास बंद हुआ है। मार्ग को कुछ समय बाद खोल दिया गया, लेकिन भूस्खलन के कारण मार्ग के फिर से बंद होने और पहाड़ी से पत्थरों और मलबा गिरने का खतरा है। लोनिवि की तरफ से ओर से देर शाम जारी रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में 11 राज्यमार्गों के साथ, नौ मुख्य जिला मार्ग, तीन अन्य जिला मार्ग, 53 ग्रामीण सड़कें और पीएमजीएसवाई की भी 47 सड़कें बंद रही थीं ।1374.68 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया है।

