दिवंगत पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला की निर्मम ह्त्या का दर्द सभी फैन्स और शुभचिंतकों के मन से गया नहीं है लकिन अब एक खुशखबरी ने इस दर्द को कुछ हद तक कम किया है। मूसेवाला की मां चरण कौर गर्भवती हैं और वे अगले महीने बच्चे को जन्म देंगी। इस बात की पुष्टि गायक के ताया चमकौर सिद्धू ने की।
मूसेवाला की मां चरण कौर ने आईवीएफ से गर्भवती हुईं है और अगले माह बच्चे को जन्म देंगी। फिलहाल अभी तक सारे नतीजे पॉजिटिव हैं। इस कारण मूसेवाला के अभिभावक पिछले कई महीनों से नजर नहीं आए हैं और न ही वे अपने बेटे के प्रशंसकों से मिले हैं। माँ ने बताया है कि वे परमात्मा से शुक्रगुजार हैं कि जल्द ही उनके घर नई खुशी का प्रवेश होने वाला है।

