चंडीगढ़ : पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का दो दिन पूर्व मंगलवार रात रात आठ बजे 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया जिसके बाद उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़े नेता राजनेता पहुंचे हैं। आज गुरूवार दोपहर एक बजे उनके पैतृक गांव बादल में उनका अंतिम संस्कार होगा। उनके आखिरी दर्शन के लिए भीड़ इकठी हुई है। भाजपा पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा और हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने भी पूर्व सीएम को श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रकाश सिंह बादल की पार्थिव देह को तिरंगे में लिपटा। भाजपा प्रधान जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने गांव पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रकाश सिंह बादल ने 1947 में राजनीति में पदार्पण किया था। 1957 में पहला विधानसभा चुनाव जीता था। 1969 में प्रकाश सिंह बादल दोबारा विधायक बने थे। 1972, 1980 और 2002 में नेता विपक्ष भी रहे थे। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह भी गांव बादल पहुंचे हैं।
स्मारक होगी तैयार –गांव में किन्नू के बाग में जगह समतल करके करीब 50 फीट लंबा और 30 फीट चौड़ा एक चबूतरा बनेगा और प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार होगा। बाद में इसी चबूतरे को स्मारक बना दिया जाएगा।।

