उत्तराखंड में आज कोविड टीकाकरण का महाभियान, हरकी पैड़ी पर लगा शिविर

देहरादून : वैसे तो पूरे देश में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अहम् भूमिका निभा रहा है। इसी कड़ी में सभी राज्यों में वैक्सीनेशन में तेज़ी आ गई है। इस प्रक्रिया को और भी हवा देने के मद्देनज़र उत्तराखंड में आज प्रदेश भर में महाभियान आयोजित किया गया है। जिसमें एक हजार केंद्रों पर दो लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके चलते राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप मर्तोलिया ने कहा कि टीकाकरण अभियान के लिए सभी जिलों में पूरी तैयारियां हो चुकीं हैं। प्रत्येक जिले में 100-100 केंद्रों का गठन किया गया है। राज्य के पास वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। वर्तमान में सभी 13 जिलों के पास 11.91 लाख टीकों का स्टॉक है। 
आपको बतादें कि उत्तराखंड प्रदेश में अब तक 18 से अधिक आयु वर्ग में 91.5 प्रतिशत लोगों को पहली डोज लगी है। उन्होंने जनता से कोरोना टीकाकरण कराने की अपील भी की है। और वैक्सीन की पहली या दूसरी डोज लगवाने की भी बात की है। प्रदेश में अब तक 95 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। जिसमें 70.70 लाख को पहली और 24.34 लाख से अधिक लोगों ने दूसरी डोज़ ली है। प्रदेश में टीकाकरण की रफ़्तार अच्छी चल रही हैं। कोरोना टीकाकरण को पूरा करने के लिए उत्तराखंड में जिला स्वास्थ्य विभाग ने 389 टीकाकरण केंद्र बनाए हैं। खास बात यह है कि आज दिन शुक्रवार को हरकी पैड़ी पर भी टीकाकरण शिविर लगाकर टीकाकरण किया जा रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *