जागेश्वर धाम पहुंचे पीएम मोदी, 4,200 करोड़ की देंगे सौगात

गौरतलब है कि आज पीएम मोदी पिथौरागढ़ के दौरे पर हैं जहां प्रधानमंत्री ने आज आदि कैलाश के जहां दर्शन किये वहीँ पार्वती कुंड में पूजा-अर्चना की। इसके बाद पीएम मोदी ने गुंजी में रं समाज के स्टाल में पारंपरिक वस्तुएं और उत्पादों को देखा , और पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल भी बजाया। लोगों का हाथ हिलाकर स्वीकार अभिवादन किया। पीएम पिथौरागढ़ में लगभग 4,200 करोड़ रुपए की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने वाले हैं।

खबर है कि पीएम आज पिथौरागढ़ के स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा की जाएगी। पूरा स्टेडियम लोगों से भरा हुआ है और आज यहां पीएम से मिलने अल्मोड़ा बागेश्वर चंपावत जनपदों से भी बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे हैं।
पीएम कई बड़े विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित जिसमें करीब 50,000 से अधिक लोगों की उपस्थति रहेगी। पूर्व सीएम सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, सतपाल महाराज, अजय भट्ट, रेखा आर्या,गणेश जोशी सहित उत्तराखंड के सभी प्रमुख नेता मौजूद हैं।
आज दोपहर 12.10 बजे पीएम हेलीकाप्टर से शौकियाथल पहुंचे। कार से जागेश्वर के लिए निकले और लोगों ने पीएम का अभिवादन किया। पीएम ने अपनी कार से बाहर निकल भीड़ की ओर हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। पीएम जागेश्वर मंदिर के लिए रवाना हुए उन्होंने महामृत्युंजय सहित अन्य मंदिरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान जगनाथ का आशीर्वाद लिया। यहां उनके साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी, सांसद अजय टम्टा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *