युद्ध के बाद पहली बार पीएम मोदी से मिले यूक्रेन के राष्ट्रपति

हिरोशिमा(जापान) : रूस के साथ जंग के बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लोडिमिर जेलेंस्की आज शनिवार सुबह जापान पहुंचे है। जापान के हिरोशिमा पहुंचने के बाद उन्होंने युद्ध के बाद पहली बार पीएम मोदी से मुलाक़ात की। इस दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी मौजूद रहे। जापान पहुंचकर जेलेंस्की ने कहा कि ‘शांति बहुत करीब’ है। भारत यूनाइटेड नेशन सिक्योरिटी काउंसिल में यूक्रेन के समर्थन से दूर रहा है।
यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि जापान, जी7 और सहयोगियों के साथ मीटिंग सुरक्षा और हमारी जीत के लिए सहयोग को बढ़ावा देगा। जी7 शिखर सम्मेलन के इतर दोनों नेताओं की यह मुलाकात हुई। प्रधानमंत्री मोदी इंडो-पैसिफिक आइसलैंड्स को-ऑपरेशन के तीसरे शिखर सम्मेलन में 22 मई को हिस्सा लेंगे। इसके बाद पीएम मोदी ने अपनी यात्रा के दौरान जापान के हिरोशिमा शांति पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। महात्मा गांधी की प्रतिमा भारत ने दोस्ती के प्रतीक के रूप में हिरोशिमा को दी है।