देहरादून : प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हरिद्वार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती और मनमाने दरें वसूलने पर मौन व्रत रखा। उन्होंने कहा, मेरा मौन व्रत उन पीड़ित लोगों के लिए हैं, जो उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के उपेक्षा के निशाने पर हैं।हरीश रावत ने अपने आवास पर मौन व्रत किया किया है। यूपीसीएल बिजली चोरी के नाम पर हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब परिवारों को प्रताड़ित कर रहा है। बिजली की मनमाने दरें वसूली जा रही हैं। कई घंटों तक बिजली कटौती की जा रही, जिससे लोग परेशान हैं।
पूर्व सीएम हरीश रावत ने रखा मौन व्रत

