दिल्ली से सटी साइबर सिटी गुरुग्राम से अजीबोग़रीब खबर सामने आई है। जिससे हर कोई देखकर बेहद हस भी रहा है। यहां शंकर चौके के पास जी-20 सम्मेलन के लिए सजाए गए गमलों को दो लोग चोरी करते दिख रहे हैं। ये गमला चोर लगभग 40 लाख की कार से सवार होकर आए थे।वीडियो वायरल होने के बाद गुरुग्राम पुलिस हरकत में आई और आरोपियों के कार की पहचान कर ली है। पुलिस ने बताया कि आरोपी वन विभाग का अधिकारी है उसकी पहचान कर ली गई है। जल्द ही मामले में आरोपी के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि आज से गुरुग्राम जी-20 सम्मेलन के कुछ कार्यक्रमों की अगवानी करेगा, जिसके तहत यहां के होटल लीला में मेहमान ठहरेंगे। जीएमडीएने रंग-बिरंगे फूलों से सजे गमले लगाए हैं।यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी को वीडियो में पहचान लिया गया है।
Related Posts
उत्तराखंड की बेटी ने बढ़ाया देश का गर्व,गोल्डन गर्ल मानसी चीन में छाई
गोल्डन गर्ल के नाम से अपनी पहचान बनाने वाली उत्तराखंड की बेटी मानसी नेगी ने देश को गर्व करने का…
आज प्रदेश में बदलेगा मौसम,येलो अलर्ट जारी
देहरादून : उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने की आशंका बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों ने आज चारों धामों…
खाई में गिरा वाहन, 7 लोगों की मौत
नैनीताल : नैनीताल के ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग पर आज शुक्रवार की सुबह बड़ा हादसा हुआ है। एक…

