नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाए जाने के आरोप में अब छह लोगों को गिरफ्त में लिया गया है। इस संबंध में 100 एफआईआर दर्ज की गई है। स्पेशल सीपी दीपेंद्र पाठक ने बताया कि पोस्टर्स पर प्रिंटिंग प्रेस की डीटेल्स नहीं थी।
प्रिंटिंग प्रेस ऐक्ट और प्रॉपर्टी एक्ट के तहत FIR लिखवाई गई है। आम आदमी पार्टी के ऑफिस से निकली एक वैन को इंटरसेप्ट किया गया। पुलिस ने खुलासा किया है कि दिल्ली में 50 हजार पोस्टर लगाने की योजना थी। पिछले कुछ दिनों पहले राजधानी दिल्ली में कुछ राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के विरोध में पोस्टर वार शुरू किया गया था। इस संबंध में पोस्टर लगाए जाने के इनपुट्स मिलने पर हरकत में आई हैं।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक़, दिल्ली के कुछ हिस्सों में “मोदी हटाओ देश बचाओ” शीर्षक वाले पोस्टर भी लगाए थे। विशेष सीपी दीपेंद्र पाठक ने कहा है कि दिल्ली पुलिस ने 100 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की हैं, जबकि पूरे शहर में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाने के लिए छह लोगों को धरदबोचा गया है।
पोस्टरों पर प्रिंटिंग प्रेस या प्रकाशक का कोई जिक्र नहीं था। पुलिस ने कहा कि प्रिंटिंग प्रेस अधिनियम और संपत्ति विरूपण अधिनियम की धाराओं के तहत शहर भर के विभिन्न जिलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

