अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए साथ ही उत्तर भारत और पंजाब सभी जगह इसका भारी झटका महसूस किया गया। वहीँ ताज़ा खबर के मुताबिक़,अफगानिस्तान में 6.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद जान गंवाने वालों की संख्या तीन हो गई है। कम से कम 44 लोग घायल हुए और संख्या बढ़ती ही जा रही है। इसके साथ ही पाकिस्तान, चीन समेत कई देशों में काफी देर तक धरती हिली और पाकिस्तान में इस्लामाबाद सहित पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान के विभिन्न शहरों में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए साथ ही यहां भूकंप के कारण 13 लोगों की मौत और 150 अन्य के घायल हो जाने की भी खबर है।
प्रांत में छत, दीवार और घर गिरने की घटनाओं से कम से कम दो लोगों की मौत हुई है और छह लोग घायल हुए हैं। यहां भूकंप के कारण आठ घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसकी गहराई 180 किलोमीटर थी।

