आईडीपीएल की जमीन से अवैध कब्जो पर कार्रवाई

आपको बतादें कि वर्ष 1961-62 में आरम्भ हुआ आईडीपीएल (इंडियन ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल  लिमिटेड) का सफर यूं तो 52 साल में ही समाप्त हो गया था,लेकिन अब 60 साल लीज की अवधि भी खत्म हो गई है।आईडीपीएल को यह भूमि वन विभाग की तरफ से लीज पर दी गई थी।

अब वन विभाग ने भूमि पर कब्जे की कार्रवाई शुरू कर दी है। भूमि के नाप जोख के साथ तारबाड़ भी की जा रही है। वन विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने भूमि पर अवैध रूप से बसे 611 परिवारों को चिन्हित किया है लेकिन इन परिवारों का विस्थापन सरकार के लिए बड़ी चुनौती है। जबकि 200 एकड़ भूमि विभिन्न सरकारी विभागों और पूर्व में आईडीपीएल में काम करने वाले कर्मचारियों और अन्य के पास है।

  • शिवालिक परियोजना बीआरओ को अस्पताल का भवन, बैचलर हॉस्टल सहित करीब 9 आवासीय भवन दिए
  • बीएसएनएल वालों को हॉस्टल और आवास दिए
  • आयकर विभाग को भवन तथा दस कमरे दिए
  • इंटर कॉलेज के स्टाफ को 60 कमरे दिए
  • पुलिस विभाग को चैकी और 81 कमरे दिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *