ग्रेटर नोएडा की गौर सिटी-2 14 एवेन्यू में अचानक आग लग गई है। आस पास के फ्लैट्स में अफरातफरी मच गई है। एक बिल्डिंग के निचले हिस्से में आग लगी है। जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई है। दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काबू पाया है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई गई है। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। आग लगने की की घटना करीब सुबह 11: 45 बजे की है। बिल्डिंग में जब आग लगी तो वहां कोई था नहीं।
फ्लैट से आग की लपटें उठती देख पूरी सोसायटी में हड़बड़ मची और बिल्डर प्रबंधन के साथ दमकल विभाग को आग लगने की खबर दी गई। सोसायटी के एल टावर के फ्लैट संख्या 2097 में आग लगी थी। जिस फ्लैट में आग लगी उसमें ताला लगा हुआ था। जिस वजह से आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

