संगरूर : पंजाब में आम आदमी पार्टी के सीएम पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने आज कहा है कि अगर प्रदेश में हमारी सरकार बनती है तो हम पंजाब को नशे से मुक्ति दिलाएंगे और एक नशामुक्त प्रदेश बनाएंगे। मान ने कहा कि नशे की रोकथाम के लिए हम एक ड्रग टास्क फोर्स बनाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए इस टास्क फोर्स में किसी भी तरह का कोई राजनैतिक हस्तक्षेप नहीं होगा। यह एक स्वतंत्र बॉडी होगी। भगवंत मान ने कहा कि अगर हम सत्ता में आते हैं तो प्रदेश में ख़ुशहाली लाएंगे और पहले की तरह पंजाब को एक समृद्ध प्रदेश बनाएंगे। और पंजाब पुलिस को कैसी भी कार्यवाही करने की पूर्ण स्वतंत्रता होगी। आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान ने आगे कहा कि दरअसल पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है इसलिए हम आपको किसी भी प्रकार की आंतरिक सुरक्षा की गारंटी देते हैं। उन्होंने दावा किया कि हमने इसके लिए एक रोडमैप तैयार किया है। मान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के अंदर ही लड़ाई चल रही है,और प्रदेश की कांग्रेस सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है।
बता दें कि इससे पहले भगवंत मान ने संगरूर में रविवार को एक रैली निकाली थी। इस रैली के बाद चुनाव आयोग नें भगवंत मान से आचार संहिता का उल्लंघन करने पर स्पष्टीकरण मांगा है।बता दें कि चुनाव आयोग ने 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों के दौरानकोरोना संक्रमण को रोकने के लिए किसी भीप्रकार के रोडशो और अन्य चुनावी कार्यक्रमों पर कुछ पाबंदियां लगाई हैं। और भगवंत मान की रैली में भी कोरोना गाइडलाइंस की धज़्ज़िया उड़ती दिखी थी,इसीलिए आयोग ने उनसे इस पर जवाब तालाब किया है।

