पीएम मोदी ने लिया कांजीरंगा में जंगल सफारी का आनंद

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को असम के काजीरंगा नेशनल पार्क में जंगल सफारी के लिए पहुंचे हैं। यहां उन्होंने जीप से काजीरंगा की प्राकृतिक खूबसूरती को देखा। पीएम ने हाथी की सवारी भी की। उनके दौरे से जुड़ी तस्वीरों में साफ देखा जा गया है।  पीएम मोदी जंगल सफारी का पूरा आनंद ले रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने यहां नेशनल पार्क की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों से भी मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने आज शनिवार सुबह असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान एवं बाघ अभयारण्य में हाथी और जीप सफारी की। पीएम मोदी ने काजीरंगा नेशनल पार्क की खूबसूरती को अपने कैमरे में भी कैद किया। वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन  द्वारा घोषित विश्व धरोहर स्थल की अपनी पहली यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले उद्यान के ‘सेंट्रल कोहोरा रेंज’ के मिहिमुख क्षेत्र में हाथी की सवारी की और उसके बाद उसी रेंज के अंदर जीप सफारी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *