IND vs SA 1st Test Day 2 : दूसरे दिन का मैच बारिश के चलते रद्द

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली भारतीय टीम ने पहले दिन तीन विकेट पर 272 रन बनाए थे। केएल राहुल के शतक से टीम इंडिया मजबूत स्थिति में पहुंची हैं। लेकिन आज सोमवार दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पूर्व ही सेंचुरियन के मैदान में भारी बारिश होने लगी। मैदान के मैदान पर अभी भी बादल पसरे हुए हैं। पूरे दिन ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। मौसम से जुड़ी वेबसाइट एक्यूवेदर.कॉम के अनुसार, आज सेंचुरियन के आसमान पर दूसरे दिन भी बादल छाए रहेंगे। मैच के दूसरे दिन बारिश की संभावना सबसे ज्यादा है। इस मैदान का ड्रेनेज सिस्टम बहुत बेहतरीन है और बारिश रुकने के बाद खेल शुरू होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।

 चेतेश्वर हुए 0 पर आउट – 

चेतेश्वर पुजारा शून्य पर आउट हुए। पुजारा 11वीं बार टेस्ट में शून्य पर आउट हुए। इसके बाद कप्तान विराट कोहली ने राहुल के साथ मिलकर पारी संभाली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहले दिन तीन विकेट पर 272 रन बनाए थे। केएल राहुल के शतक से टीम इंडिया मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *