पटना में कांग्रेस की बड़ी बैठक,साधा बीजेपी पर निशाना 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देशभर के भाजपा-विरोधी 15 दलों की पटना में बैठक रखी है। दोपहर में करीब दो से ढाई घंटे सभी नेता करने वाले है। नीतीश कुमार समेत छह मुख्यमंत्री बैठक में में शामिल होंगे। राहुल गांधी ने समर्थकों से बातचीत की और उन्होंने साथ ये भी कहा कि बिहार में कांग्रेस पार्टी का जो डीएनए है वह बिहारी है। आपने हमारी भारत जोड़ो यात्रा में बहुत मदद की, इससे लिए हम उसका  धन्यवाद करते हैं। वहां बिहार के लोग मिले, वो हमारे साथ-साथ चले। यात्रा में आपने हमारी बहुत सहायता की है। आप विचारधारा को मानते हो। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा हिन्दुस्तान को तोड़ने का काम कर रही है। भाजपा कह रही थी कि उनकी बहुत भारी जीत होगी। जैसे ही कांग्रेस पार्टी एक साथ खड़ी हो गई वैसे ही भाजपा वहां से गायब हो गई। हमे लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ना होगा। अगर हमलोग बिहार जीत गए तो देश जीत जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *