एक बार फिर दोस्ती के लिए पहल, पीएम मोदी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को दी बधाई

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के नए पीएम शहबाज शरीफ को बधाई दी है। पीएम ने शाहबाज के पीएम बनने के बाद फिर से दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। पीएम ने एक्स पर शहबाज को बधाई संदेश लिखा है और उसमें कहा है कि “शहबाज शरीफ को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के लिए बधाई।” शहबाज शरीफ ने बीते दिन सोमवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। वो वर्ष 2022 के बाद दूसरी बार देश की बागडोर संभालने वाले हैं। शहबाज ने दूसरी बार ऐसे समय में पाकिस्तान की बागडोर संभाली है, जब देश आर्थिक बदहाली का सामना कर रहा है। राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने राष्ट्रपति भवन ‘ऐवान-ए-सद्र’ में आयोजित एक समारोह में 72 वर्षीय शहबाज को पद की शपथ दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *