UP के इतिहास का अहम और बड़ा बजट हुआ पेश, जानें क्या-क्या हुए एलान

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने आज सोमवार को राज्य का वित्तीय वर्ष 2024-25 का वार्षिक बजट पेश किया है। आज विधानसभा में प्रस्तुत बजट प्रदेश के इतिहास में अबतक का सबसे बड़ा बजट रहा है। बजट का आकार 7 लाख 36 हजार 437 करोड 71 लाख रुपये है।  सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने इसपर कहा है कि सरकार हर बार सबसे बड़ा बजट पेश करती है पर उसे खर्च नहीं करती। प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ता ही जा रहा है। इस बजट से भी कुछ लोगों का ही लाभ होगा जनता को कोई लाभ नहीं होगा। जनता बेरोजगारी और महंगाई से ही त्रस्त है।

 

आज पेश हुए बजट में गृह विभाग के तहत अभियोजन विभाग के चित्रकूट कार्यालय के लिए 5 करोड़ रुपये दिए गए हैं।
लोकायुक्त कार्यालय में तलों एवं गेस्ट हाउस के लिए निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपये हैं और साथ ही दिए गये। मंडलीय होमगार्ड कार्यालय एवं जिला होमगार्ड कार्यालय 20 करोड़ रुपये दिए गये हैं। इसके अलावा होमगार्ड के मंडलीय प्रशिक्षण केंद्रों के निर्माण के लिए 15 करोड़ रुपये हैं

इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमने प्रदेश में बेरोजगारी को नियंत्रित किया गया है और अब ये 2.4 फीसदी के आसपास है। कानून व्यवस्था सुदृढ़ होने से निवेश का माहौल तैयार हुआ है। आगामी समय में भी लाखों रोजगार मिलेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश को 40 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं जिससे एक करोड़ से अधिक रोजगार पैदा होंगे। हमने गरीब कल्याण और महिला सशक्तिकरण के लिए काम किया है।

आपको बतादें कि आज पेश हुए बजट में पुलिस को 755 करोड़ रुपये दिए गए हैं। नई योजनाओं के तहत पीएसी बल को मजबूत करने के लिए 20 करोड़ रुपये की धनराशि मिली है और साथ ही एसटीएफ और साइबर क्राइम थानों के लिए नए वाहनों की खरीद की जाएगी। अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए नए वाहनों की खरीद की जानी है। इसके लिए 5.97 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गयी है।

 

अगर प्रदेश में पर्यटन की बात करें तो वर्ष-2023 में जनवरी से अक्टूबर तक 37 करोड़ 90 लाख से अधिक पर्यटक आए, जिनमें भारतीय पर्यटकों की संख्या लगभग 37 करोड़ 77 लाख एवं विदेशी पर्यटकों की संख्या लगभग 13 लाख 43 हजार है। अयोध्या में दीपोत्सव का आयोजन वृहद स्तर पर हुआ और राम की पैड़ी पर 22 लाख 23 हजार दीप जलाकर गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड बना है साथ ही अयोध्या, वाराणसी, चित्रकूट, लखनऊ, विन्ध्याचल, प्रयागराज, नैमिषारण्य, गोरखपुर, मथुरा, बटेश्वर धाम, गढ़मुक्तेश्वर, शुकतीर्थ धाम, माँ शाकुम्भरी देवी, सारनाथ एवं अन्य महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों का पर्यटन विकास एवं सौन्दर्यीकरण के कार्य कराये जा रहे हैं। इसके अलावा ‘‘मुख्यमंत्री पर्यटन विकास सहभागिता योजना‘‘ के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में एक पर्यटन स्थल को विकसित करना है।

 

आपको  बतादें कि अब यूपी बजट में पर्यटन को बढ़ाने के उदेश्य से खास प्रयास हुए हैं जिनमें प्रदेश के कई शहरों को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करना बाकी है जिसकी तैयारी हो रही है।  इसके लिए धन का आवंटन किया गया है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर से गंगा नदी तक के मार्ग के विस्तारीकरण/सौन्दर्यीकरण के पश्चात श्रद्धालुओं की संख्या में 4 से 5 गुना वृद्धि हुई है। जनपद अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण कार्य के दृष्टिगत पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं की संख्या में सम्भावित वृद्धि के दृष्टिगत 03 पहुंच मार्गों का चैड़ीकरण/सौन्दर्यीकरण का कार्य एवं 6 स्थानों पर पार्किग तथा जन सुविधाओं का विकास कार्य किया जा रहा है।

 

श्रमिक की कुल 02 बालिकाओं को स्वजातीय विवाह की स्थिति में 55,000 रुपये तथा अन्तर्जातीय प्रकरणों में 61,000 रुपये की रकम दिए जाने का प्रावधान है।24 कंपनियां क्रियाशील होने के दृष्टिगत कुल 120 नए वाहनों की खरीद होनी है।  वहीँ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि संत रविदास शिक्षा सहायता योजना एवं मेधावी छात्र पुरस्कार योजना को एकीकृत करते हुए नई योजना ‘संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना’ कर दिया गया है। इस योजना के अन्तर्गत माह नवम्बर, 2023 तक 1,86,270 छात्र छात्राओं को लाभ हुआ तथा लगभग 58 करोड़ 46 लाख रुपये की धनराशि खर्च हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *