वाराणसी : गौरतलब है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय काशी दौरे पर हैं। पीएम के सभी कार्यक्रमों में आज उन्होंने 12 राज्यों के सीएम के साथ बैठक शुरू करदी है जिसमें सुरों के हवाले से खबर है कि पीएम ने आज चल रही इस बैठक में यूपी मुखिया योगी के कार्यों और योजनाओं को सराहा। वहीं अन्य सभी मुख्यमंत्रियों को नसीहत भी दी। योगी सरकार की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पक्के मन से अगर कोई काम किया जाए तो उसे पूरा होने से कोई रोक नही सकता।
पीएम की सभी मुख्यमंत्रियों को नसीहत-
राज्य सरकार की योजनाओं और किए गए कार्यों का संदेश जनता तक पहुंचाया जाए, लोकतंत्र में जनता ही सब कुछ होती है,इसके अलावा सभी मुख्यमंत्री अपने राज्यों में कराए गए विकास कार्यों का प्रस्तुतीकरण दे रहे हैं। बैठक का एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया है। इस बैठक में कई अहम् फैसले होने की सम्भावना जताई जा रही है। राम मंदिर का शिलान्यास के बाद काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बहाने मोदी ने हिंदू आस्था के प्रति रिश्ता और प्रगाढ़ किया।संगठन में सभी के बीच संवाद जारी रखना होगा।
सबका साथ-सबका विकास के सपने को धरातल पर लाना जरूरी।
हर हाल में योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचना जरूरी।
नीतियों और योजनाओं के प्रचार-प्रसार में कमी नहीं रहे

