हादसा: अचानक फेल हो गया एयरक्राफ्ट का इंजन,जानिए कहा हुई ये घटना 

अमेठी : आज यूपी अमेठी जिले के फुरसतगंज से बड़ी खबर मिली है जिसके चलते फुरसतगंज में स्थित इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी से उड़े एयरक्राफ्ट की पूरे काले मजरे तेंदुआ गांव में इमरजेंसी लैंडिंग हुई,जिसमें एक प्रशिक्षु पायलट की जान बाल बाल बची है,लेकिन विमान पूरी तरह टूट चुका है। सूचना मिलते ही तहसीलदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच गए। इसके अलावा इंदिरा गांधी उड़ान एकेडमी से प्रशिक्षु पायलट अजय कुमार ईश्वर भाई पटेल ने आज सोमवार सुबह डायमंड डीए 40 ट्रेनी एयरक्राफ्ट लेकर उड़ान ली  जिसके बाद कुछ दूर पहुंचने पर फुरसतगंज थाना क्षेत्र के पूरे काले मजरे तेंदुआ गांव में अचानक विमान के इंजन ने काम करना बंद कर दिया।

जिससे विमान अनियंत्रित होने लगा और उसे तुरंत पायलट द्वारा सूझ बूझ से विमान को एक खेत में लैंड करवा दिया। इस दौरान विमान क्षतिग्रस्त हो गया। विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद गांव के लोग मौके पर जमा हो गए। पायलट को सुरक्षित निकाला गया। इसके बाद लोग विमान पर चढ़ गए और फोटो खिंचवाने लगे।घटना की जांच डीजीसीए करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *