अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने महाकुंभ में आने वाले सभी संतों, कल्पवासियों को पहचान पत्र जारी करने का सरकार को सुझाव दिया है। अखाड़ा परिषद के महामंत्री और पंचदशनाम जूना अखाड़े के संरक्षक महंत हरि गिरि ने कहा है कि योगी ने कहा कि सरकार को 13 जनवरी 2025 से शुरू हो रहे महाकुंभ में आने वाले सभी लोगों के लिए पहचान पत्र लाना अनिवार्य कर देना चाहिए।
बाबाओं और कल्पवासियों की आड़ में पाखंडियों और धर्म विरोधी तत्वों का प्रवेश रोका जा सके। कई बार लोग फर्जी पहचान पत्र भी बनवा लेते हैं। आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड या दूसरे पहचान पत्र की कॉपी को किसी गैजेटेड अफसर, पार्षद, ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव या किसी सक्षम अधिकारी से प्रमाणित कराकर लाना अनिवार्य किया जाना चाहिए। तीर्थ पुरोहित के यहां शिविर आवंटन से पहले प्रमाणित पहचान पत्र की कॉपी अवश्य ली जाए, जरूरत पड़ने पर उसका सत्यापन हो सके। महंत हरि गिरि ने योगी सरकार और महाकुंभ प्रशासन से महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की भी व्यवस्था किए जाने का आग्रह किया है।

