अरुणाचल प्रदेश में आया भूकंप,4.5 मैग्निट्यूड दर्ज की गई तीव्रता

अरुणाचल प्रदेश में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो,अरुणांचल प्रदेश के पंगिन शहर में सुबह करीब 10 बजकर 11 मिनट पर लोगों ने भूकंप के झटके लगे। इसके बाद से लोगों में दहशत का छाई हुई है। भूकंप के झटके ज़ोरदार थे जिसकी वजह से लोग घरों के बाहर निकल आए।
आज आए इन भूकंप के झटकों को रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई है। पंगिन के उत्तर पश्चिम में 237 किलोमीटर दूर तक इसके झटके महसूस हुए। आपको बतादें कि इसी महीने चार सितंबर को भी अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। प्रदेश के चांगलंग इलाके में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की मानें तो,पिछले साल एक जनवरी से लेकर 31 दिसंबर तक उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, नई दिल्ली समेत देश के कई इलाकों में कुल 965 भूकंप के झटके आये हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि देश की राजधानी नई दिल्ली और एनसीआर इलाके में भूकंप के 13 झटके महसूस किए गए और सभी की रिक्टर स्केल पर तीव्रता तीन से ज़्यादा बताया गया है। आज इन भूकंप के झटकों के बाद लोगों में दहशत है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *