पीएम मोदी ने की अभियान की शुरुआत, अयोध्या से अपील

अयोध्या : रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामनगरी को साफ-सुथरा बनाने के लिए संकल्प लिया गया है। जिसके तहत अब पीएम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है और देश से अयोध्या को सबसे स्वच्छ शहर बनाने की गुजारिश की है। उन्होंने कहा है कि देशभर के लोगों से प्रार्थना है कि मकर संक्रांति के दिन से छोटे-मोटे तीर्थ स्थलों पर स्वच्छता का अभियान चलाया जाना चाहिए।

पीएम मोदी ने कहा, ‘मेरा अयोध्या के भाई-बहनों से है आपको देश और दुनिया के अनगिनत अतिथियों के लिए तैयार होना है। अब देश-दुनिया के लोग लगातार हर रोज अयोध्या पहुंचेंगे दर्शन करेंगे। इसलिए अयोध्यावासियों को एक संकल्प लेना है कि रामनगरी को भारत का सबसे स्वच्छ शहर बनाने का। ये स्वच्छ अयोध्या अयोध्यावासियों की जिम्मेदारी है।’
क्या की अपील ?-
‘पीएम ने संदेश साझा कर कहा है कि “देशभर के लोगों से मेरी प्रार्थना है कि भव्य राम मंदिर के निर्माण के निमित्त, एक सप्ताह पहले 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन से पूरे देश के छोटे मोटे सभी तीर्थ स्थलों पर स्वच्छता का बहुत बड़ा अभियान चलाना चाहिए। हर मंदिर में सफाई का अभियान हमें 14 जनवरी से 22 जनवरी तक चलाना चाहिए।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *