आज जंतर-मंतर पर क्यों हो रहा प्रदर्शन ?

नई दिल्ली : बतादें कि भारतीय कुश्ती में पिछले एक साल से सबकुछ सही नहीं जा रहा है। सीनियर पहलवानों के प्रदर्शन के बाद भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को अपनी कुर्सी से हाथ धोना पड़ा। उसके बाद चुनाव हुए तो खिलाड़ियों ने नए अध्यक्ष संजय सिंह के विपक्ष  में उतरे। साक्षी मलिक ने संन्यास का एलान कर दिया और बजंरग पूनिया-विनेश फोगाट ने अपने पुरस्कार वापस कर दिए।

खेल मंत्रालय ने फिर कुश्ती संघ को ही निलंबित किया । अब बुधवार को एक बार फिर पहलवान जंतर-मंतर पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन इस बार यह विरोध कुश्ती संघ या उसके अधिकारियों के खिलाफ नहीं बल्कि बजरंग, साक्षी और विनेश फोगाट के खिलाफ है। इसके अलावा जूनियर पहलवान उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे, लेकिन पुलिस को इसकी खबर ही नहीं थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *