लखनऊ : यूपी में भाजपा ने विधान परिषद चुनाव के लिए अपने पार्टी से ९ नए चेहरों को सामने उतारा है। बीजेपी पार्टी ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित उन सभी मंत्रियों को विधान परिषद भेजने का निर्णय लिया है जो कि अभी तक किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं।
पार्टी ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद समेत चौधरी भूपेंद्र सिंह, दयाशंकर मिश्र दयालु, जे पी एस राठौर, नरेंद्र कश्यप, जसवंत सैनी, दानिश आजाद अंसारी, बनवारीलाल दोहरे और मुकेश शर्मा को प्रत्याशी चुना है। उत्तर प्रदेश में 13 एमएलसी सीटो के लिए 20 जून को चुनाव होंगे जिसके लिए नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ साथ योगी सरकार के छह अन्य मंत्री भूपेंद्र सिंह, दयाशंकर दयालु मिश्र, जीपीएस राठौर, नरेंद्र कश्यप, जसवंत सैनी और दानिश आजाद अंसारी विधान परिषद जाएंगे।

