बिहार में सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के थे रिश्तेदार

लखीसराय : बिहार के लखीसराय में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि गाड़ी में सवार अन्य 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। लखीसराय हाईवे पर सुबह में सिलिंडरो से भरे एक ट्रक ने पटना से आ रही टाटा सूमो को ज़ोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विक्टा गाड़ी के परखच्चे उड़ गये. जिसमे टाटा सूमो में सवार 6 लोगों की मौक़े पर ही मौत हो गई। और बताया जा रहा है कि जिस परिवार के साथ यह दुर्घटना हुई है वह परिवार दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से सम्बन्ध रखते है।

बता दें कि दुर्घटना में मृतक लालजीत सिंह की पत्नी का निधन हो गया था , पटना में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया था , जिसके बाद परिवार के लोग वापस पैतृक आवास भंडरा गांव लौट रहे थे। और लखीसराय के पास पूरा परिवार सड़क हादसे का शिकार बन गया , और गाड़ी में सवार 10 लोगों में 6 की मौत मौके पर ही हो गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें इलाज़ के लिए जिला अस्पताल में भर्ती गया है। लालजीत सिंह फिल्म अभिनेता स्व.सुशांत सिंह के बहनोई के एकलौता जीजा थे , जो वर्तमान में हरियाणा के एडीजीपी हैं। इस घटना में लालजीत सिंह सहित उनके दो बेटे और एक बेटी की भी मौत हो गई। इसके अलावा ड्राइवर और लालजीत सिंह की एक महिला रिश्तेदार की मौत हो गई है। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार समेत पूरे गांव में शोक का माहौल है।