अतीक़ अहमद का बेटा एनकाउंटर में ढेर ,फ़र्श पर गिरा अतीक़

लखनऊः यूपी एसटीएफ की टीम ने आज गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी अतीक अहमद के बेटे असद तथा उसके शूटर गुलाम को एनकाउंटर में मार गिराया। दोनों के एनकाउंटर के बाद योगी सरकार ने एसटीएफ टीम को एनकाउंटर को लेकर बधाई दी। उमेश की पत्नी ने भी इसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद दिया। इस एनकाउंटर के बारे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद की ओर से जानकारी दी गई। झांसी के पास हुए एनकाउंटर में असद के पास से अत्याधुनिक हथियार भी बरामद किए गए हैं। उमेश पाल मर्डर केस के बाद असद पर पांच लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था।


काफ़ी समय से फरार असद अहमद और शूटर गुलाम के एनकाउंटर पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एसटीएफ टीम की जमकर तारीफ की। इसके बाद सीएम योगी ने कानून व्यवस्था पर एक अहम बैठक बुलाई है। उन्होंने यूपी एसटीएफ टीम के साथ-साथ डीजीपी, स्पेशल डीजी (कानून व्यवस्था) और पूरी टीम को बधाई दी। राज्य के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी इस एनकाउंटर के लिए यूपी एसटीएफ को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि उमेश और पुलिस के जवानों के हत्यारों का यही हाल होना था।

वहीं अतीक़ अहमद की आज कोर्ट में पेशी भी थी और पेशी के दौरान अपने बेटे की एनकाउंटर में मौत की ख़बर सुनते ही अतीक़ कोर्ट रूम के फ़र्श पर गिर गया और बदहवास हो गया