पीएम मोदी पर हमले की बड़ी साजिश आई सामने,किसने बनाई योजना ?

पटना : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के सम्बन्ध में एक और सनसनीखेज खुलासा किया है। अधिकारियों ने दावे के साथ कहा है कि इस साल जुलाई में बिहार की राजधानी पटना में पीएफआई(PFI)ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमले करने की खतरनाक योजना तैयार की गई थी।जिसमें संगठन ने पटना में ट्रैनिंग कैंप भी लगाया था और कई सदस्यों को ट्रेनिंग भी दी थी। इतना ही नहीं वित्तपोषण के लिए कई विदेशी ताकतों के संपर्क में थे। पीएम मोदी के हर गतिविधियों पर नजर भी भी रखी गई और ख़बरों की मानें तो, पीएम मोदी पर ही हमले नहीं बल्कि PFI अन्य हमलों के लिए भी टेरर मॉड्यूल तैयार कर किया था। 
पिछले कुछ वर्षों में संगठन ने लगभग 120 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इन पैसों का उपयोग कर देश भर में दंगों और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए योजना थी। इतना ही नहीं इन पैसों का उपयोग फरवरी 2020 के दिल्ली दंगों के लिए हिंसा भड़काने के अलावा हाथरस में दंगा भड़काने के लिए भी किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *