देहरादून में पेट्रोल के दाम ने लगाया शतक,कांग्रेस का प्रदर्शन

देहरादून : जहाँ एक तरफ पेट्रोल डीज़ल के दामों ने आम आदमी की कमर तोड़ी हुई है वहीँ दूसरी तरफ आज उत्तराखंड राजधानी देहरादून में भी पेट्रोल के दाम 100 रुपये लीटर के ऊपर पहुँच गए हैं। आज शनिवार को देहरादून में सामान्य पेट्रोल 100 रुपये 19 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है। बीते दिन शुक्रवार को पेट्रोल के दाम 99 रुपये 91 पैसे थे, राजधानी में पहली बार सामान्य पेट्रोल के दाम 100 रुपये से ऊपर हो गए हैं। इससे पहले प्रीमियम पेट्रोल के दाम 100 से ज्यादा भी हो चुके हैं। वहीं डीजल की कीमत 92 रुपए 94 पैसे प्रति लीटर है। पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जानी जा सकती है।  इंडियन ऑयल की ऑनलाइन  वेबसाइट पर जो जानकारी पडी है कि आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना 
प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उतार चढ़ाव जारी है। रोजाना नए प्राइस रेट सामने आ रहे हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय होते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *