यूपी के लखीमपुर खीरी के तिकुनिया कांड की आग फैलती ही जा रही है इस घटना के बाद से ही घोर घमासान मचा है जो थम ही नहीं रहा। घटना आरोपी पाया गया मंत्री का बेटा आशीष अब तक क्राइम ब्रांच की टीम के सामने पेश नहीं हुआ है। ख़बरों की मानें तो,मंत्री के बीटा घटना के बादसे ही नेपाल भाग गया है। वहीं, शिरोमणि अकाली दल का प्रतिनिधिमंडल आज लखीमपुर खीरी जाएगा और पीड़ित परिवारों से मिलेगा। नवजोत सिंह सिद्धू भी आज लखीमपुर पहुँच सकतें हैं ऐसी खबरे मिली हैं।इतना ही नहीं लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बनवीर पुर स्थित आवास पर ताला लटका दिया गया है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के आवास के सामने पीएससी पहरा दे रही है। इसके अलावा मुख्य अभियुक्त आशीष मिश्र उर्फ मोनू अभी तक क्राइम ब्रांच के ऑफिस नहीं आया है। नौ सदस्यीय पर्यवेक्षण समिति क्राइम ब्रांच के ऑफिस में ही मौजूद है। बीते दिन गुरुवार को लखीमपुर बवाल में दर्ज एफआईआर की विवेचना की निगरानी के लिए डीजीपी मुकुल गोयल ने नौ सदस्यीय निगरानी समिति का गठन किया था। इस समिति में डीजीपी मुख्यालय में तैनात डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल को समिति का अध्यक्ष बनाया गया था। जबकि 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी में तैनात सेनानायक सुनील कुमार सिंह को वरिष्ठ सदस्य बनाया गया था।
लखीमपुर खीरी काण्ड में आरोपी आशीष के नेपाल भागने की उम्मीद,सुप्रीम कोर्ट में यूपी सरकार पेश करेगी रिपोर्ट

