उत्तराखंड में भारी बारिश का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है इसी कड़ी में फिर एक दुखद घटना सामने आई है जिसमें उत्तरकाशी जिले के नौगांव ब्लॉक में कमल नदी के तेज बहाव में गांव के केदार सिंह राणा उम्र 55 वर्ष बह गए हैं। एसडीआरएफ की टीम घटना स्थल पर पहुंच रही है और उक्त व्यक्ति सुबह मवेशियों के लिए चारापत्ती लेने वहां गया था। और अचानक उफान पर आई कमल नदी के तेज बहाव में में वो अचानक बह गया।
इसके बाद से ही ग्रामीण सुबह से केदार सिंह की खोजबीन में जुट गए, लेकिन उक्त कोई पता नहीं चला है। केदार सिंह की घटना स्थल से कुछ दूरी पर दरांती और रस्सी बरामद हुई है, उसी आधार पर बहने की संभावना जताई जा रही है। उत्तराखंड में भारी बारिश से नदी नाले उफान पर हैं। इसी बीच उत्तरकाशी में नदी के तेज बहाव में एक व्यक्ति के बहने की खबर सामने आई है। प्रदेश में इस बारिश के चलते काफी नुकसान हुआ है।

