धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के समर्थक सड़कों पर,उमड़ा सैलाब 

बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री पर संकट के बादलों के बीच उनके समर्थन में लोग सडकों पर उतर आए हैं इसी कड़ी में आज शनिवार को काशीपुर में एक विशाल ध्वज यात्रा निकाली गई। ध्वज यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों ने जय श्री राम के नारों के साथ बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री को समर्थन दिया। ध्वज यात्रा में शहर के तमाम राजनीतिक, धार्मिक तथा सामाजिक संगठनों से लोग जुड़े थे।

आज शनिवार को काशीपुर में दोपहर 12 बजे ध्वज यात्रा मुख्य बाजार से होते हुए रामनगर रोड स्थित रामलीला मैदान पहुंची और उसके बाद लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।  मध्य प्रदेश  के बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शुक्रवार देर रात हरिद्वार आचार्य बालकृष्ण के कनखल दिव्य मंदिर आश्रम आए।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आश्रम पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। शास्त्री शुक्रवार पूरे दिन आचार्य बालकृष्ण के साथ ऋषिकेश स्थिति ब्यासी में रहे। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर शुक्रवार को अपने यहां 13 से 19 फरवरी को आयोजित होने वाले यज्ञ का हरिद्वार के संत समाज को आमंत्रित करने आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *