नई दिल्ली : दिल्ली में पहली बार ऐसा कुछ हुआ है कि जिसे जानकर हर कोई यहां हैरान है वहीँ बेहद सफलता को दर्शाता है। यहां एक मरीज़ के दोनों हाथ का ट्रांसप्लांट हुए मरीज को कल छुट्टी दे दी जाएगी। बीते दिनों दिल्ली के एक अस्पताल में 61 वर्षीय ब्रेन डेड महिला के दोनों हाथ को एक 45 वर्षीय पुरुष को प्रत्यारोपित कर नई जिंदगी दी गई।
इस पुरुष ने हाथ एक ट्रेन हादसे में गवा दिए थे। दिल्ली के गंगाराम अस्पताल के डॉक्टरों ने बुजुर्ग महिला के अंगदान से मिले दोनों हाथ नांगलोई के रहने वाले एक 45 युवक को प्रत्यारोपित करने में सफलता पाई। अस्पताल के प्लास्टिक सर्जरी के चेयरमैन डा. महेश मंगल और डॉक्टर निखिल झुनझुनवाला समेत कई डॉक्टरों ने करीब 12 घंटे की सर्जरी कर युवक के नों हाथ जोड़े हैं। तीन साल पहले 2020 में ट्रेन हादसे में उस युवक के दोनों हाथ कट गए थे। एक हाथ कोहनी से और दूसरा हाथ कोहनी से थोड़ा नीचे से कट गया था।

