Parliament Session : महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा जारी, राजीव गांधी का सपना

संसद के विशेष सत्र का आज तीसरा दिन जारी है आज बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही में ‘नारी शक्ति वंदन विधेयक’ पर लंबी बहस होगी। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने विशेष सत्र के दूसरे दिन लोकसभा में विधेयक पेश किया गया किया था। महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने  प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि ये मेरे पति राजीव गांधी का सपना था। बाद में पीएम पीवी नरसिम्हा राव की सरकार ने ही उसे पारित किया और नतीजा है कि देशभर के स्थानीय निकायों के जरिए हमारे पास 15 लाख चुनी हुई महिला नेता आज हैं। राजीव गांधी का सपना अभी तक  साकार नहीं हुआ है। अब यह पारित होकर पूरा हो जाएगा। लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर बहस शुरू हो चुकी है।  आज कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, भाजपा नेता स्मृति ईरानी समेत कई नेता इस बिल को लेकर चर्चा करेंगे। 

कांग्रेस की प्रतिक्रिया –

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज कहा है कि पहले ही राज्यसभा में 2010 में हमने पास किया है, लोकसभा में किसी कारण बिल पास नहीं हुआ है नया विधेयक नहीं है …मेरा अंदाज़ा है कि ये लोग चुनाव की दृष्टि से ऐसा बोल रहे हैं, लेकिन इन्होंने कहा है जनगणना, परिसीमन होने के बाद सभी चीज़ों को ध्यान में रखते हुए इसे लागू किया जाएगा इसमें लम्बा समय लग सकता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *