शादी से पहले परिणीति-राघव पहुंचे बाबा महाकाल के दरबार

फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अपने फिऑन्स राज्यसभा सांसद राघव चढ्ढा के साथ आअज शनिवार को महाकाल बाबा के दर्शन करने पहुंची। जहां उन्होंने श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के नियमों का पालन करते हुए नंदी हॉल से भगवान का पूजन-अर्चना कर चांदी द्वार पर माथा टेक कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद ग्रहण किया।  महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित यश गुरु ने जानकारी दी है कि परिणीति चोपड़ा बाबा महाकाल की भक्त हैं।  26 दिसंबर 2022 को भी वे बाबा महाकाल की भस्म आरती मे भी उपस्थित रहीं। दोनों की शादी 15 सितम्बर को होने वाली है।  परिणीति चोपड़ा जहां साड़ी पहने दिखाई दीं तो वहीं मंगेतर भी पारंपरिक वेशभूषा कुर्ते पजामे में बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *