आंतकी संगठन आईएसआईएस खुरासान भारत में हमले की कर रहा तैयारी,ख़ुफ़िया ऐंजेंसी

काबुल : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल एयरपोर्ट पर हमले के बाद आईएसआईएस अब भारत में हमला करने तैयारी में हैं। यह खबर खुफिया रिपोर्ट से मिली है। आतंकवादी संगठन ISISK के प्रशिक्षित आतंकी भारत में धमाके कर सकते हैं। कुछ एजेंसियों ने हमले की जानकारी जारी की है। कर्नाटक और कश्मीर में हाल ही में पकड़े गए इस ग्रुप से जुड़े आतंकियों ने पूछताछ करने पर इस हमले की तैयारी की बात सामने आई है।  अफगानिस्तान पाकिस्तान में आईएस ऑपरेटरों से लगातार संपर्क में थे पकड़े गए आंतकियों ने आईएस नेटवर्क के धमाकों की साजिश में पाकिस्तानी आतंकी भी शामिल होने की आशंका है। जैसा कि हम जानतें है कि  26 अगस्त को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बम ब्लास्ट की जिम्मेदारी आईएसआईएस खुरासान ने ही ली थी। काबुल ब्लास्ट में 13 अमेरिकी सैनिकों समेत 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी,हज़ारों लोग इस हमले में बुरी तरह घायल भी हुए थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *