देहरादून :आज मंगलवार सुबह सुप्रसिद्ध समाजसेवी व पद्मश्री से सम्मानित अवधेश कौशल का निधन हो गया है। राजधानी देहरादून के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम आज सुबह तड़के अंतिम सांस ली। वे 87 वर्ष के थे । गैर सरकारी संगठन ‘रूरल लिटिगेशन एंड एनलाइटनमेंट केंद्र'(रूलक) के संस्थापक कौशल ने शिक्षा, पर्यावरण और मानवाधिकारों के लिए जीवन पर्यन्त कार्य किया।
खबरों की मानें तो वे लंबे समय से बीमार थे और बीते दिन सोमवार से उनके अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिसके बाद आज तड़के पांच बजे उनके निधन की खबर समक्ष आई। उन्होंने अंतिम सांस ली।
सीएम ने जताया शोक –
अवधेश कौशल जी के निधन पर उत्तराखंड सीएम धामी ने शोक जाहिर किया “सामाजिक हितों को लेकर सदैव संघर्षशील रहे प्रसिद्ध समाजसेवी पद्मश्री से अलंकृत श्री अवधेश कौशल जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

